Welcome to the World of Divine Guidance & Vedic Astrology
Dr. Ashwani Mangal
Home Blogs Blogs Details

Blogs Details

जन्मदिन पर क्या करें खास?
Admin

जन्मदिन पर क्या करें खास?

जन्मदिन एक ऐसा दिन होता है, जब हम अपनी राशि के अनुसार कुछ दान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अपने आने वाले वर्ष को अच्छा बनाने और बीते वर्ष की गलतियों के लिए क्षमा-प्राप्ति हेतु अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष दान अवश्य करना चाहिए।

1. ♈ मेष राशि (Aries)

लाल रंग के कपड़े धारण करें।

किन्नरों को शाम 4 से 6 बजे के बीच दान करें।

मंगल यंत्र की पूजा करें।

धन में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

2. ♉ वृषभ राशि (Taurus)

क्रीम रंग के कपड़े धारण करें।

शाम 8 से 9 बजे के बीच खीर का दान करें।

महालक्ष्मी यंत्र की पूजा करें।

रुका हुआ धन मिलेगा।

रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

3. ♊ मिथुन राशि (Gemini)

हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

सुबह 8 से 10 बजे के बीच गुड़ का दान करें।

बगलामुखी यंत्र की पूजा करें।

शत्रुओं का विनाश होगा।

ऑफिस और व्यापार में परेशानियाँ समाप्त होंगी।

4. ♋ कर्क राशि (Cancer)

क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें।

सुबह 6 से 10 बजे के बीच गुरुद्वारे में चने की दाल का दान करें।

कुबेर यंत्र की पूजा करें।

व्यापार में लाभ होगा।

धन में वृद्धि होगी।

5. ♌ सिंह राशि (Leo)

गुलाबी, लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें।

श्री यंत्र की पूजा करें।

धन की वृद्धि होगी।

व्यापार बढ़ेगा।

6. ♍ कन्या राशि (Virgo)

हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

गरीबों में कंबल दान करें।

बगलामुखी यंत्र की पूजा करें।

शत्रुओं का विनाश होगा।

नज़र दोष से बचाव होगा।

7. ♎ तुला राशि (Libra)

क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें।

धार्मिक स्थान पर लंगर बाँटें।

महालक्ष्मी यंत्र की पूजा करें।

रुका हुआ धन मिलेगा।

व्यापार में लाभ होगा।

8. ♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

गरीबों में मिठाई बाँटें।

दुर्घटना नाशक यंत्र की पूजा करें।

दुर्घटनाओं से बचाव होगा।

शत्रुओं से रक्षा होगी।

9. ♐ धनु राशि (Sagittarius)

पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

अंध विद्यालय में खीर बाँटें।

सर्व कष्ट निवारक यंत्र की पूजा करें।

कष्ट, भय और रोग दूर होंगे।

धन की प्राप्ति होगी।

10. ♑ मकर राशि (Capricorn)

नीले या हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

किन्नरों को दान करें।

सुख-समृद्धि यंत्र की पूजा करें।

सुख और व्यापार में वृद्धि होगी।

नौकरी में प्रमोशन होगा।

घर में धन की बढ़ोतरी होगी।

11. ♒ कुंभ राशि (Aquarius)

नीले या क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें।

गरीब बच्चों को किताबें बाँटें।

दुर्घटना नाशक यंत्र की पूजा करें।

दुर्घटनाओं से बचाव होगा।

हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी।

12. ♓ मीन राशि (Pisces)

पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

धार्मिक स्थान पर गेहूँ का दान करें।

मंगल त्रिकोण यंत्र की पूजा करें।

शादी-विवाह में होने वाला विलंब दूर होगा।

रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

खास उपाय

अपनी उन्नति और तरक्की के लिए जन्मदिन पर क्या करें खास?

माता-पिता के चरण स्पर्श करें।

देवताओं का आवाहन करें।

यज्ञ करें।

सपरिवार यज्ञ में कमलगट्टे के बीजों की आहुति दें।

ऐसा माना जाता है कि इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और जीवन में खुशियाँ बढ़ती हैं।